🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

रेल्वे ने चेताया : बिना सूचना के बांध के गेट न खोलें

👤
DD
👁 1325 व्यूज
📍 Bhopal
रेल्वे ने चेताया : बिना सूचना के बांध के गेट न खोलें
31 अगस्त 2020। पश्चिम-मध्य रेल इंजीनियरिेंग शाखा भोपाल के मंडल प्रबंधक ने राज्य सरकार को पत्र लिखरकर चेताया है कि बिना पूर्व सूचना दिये बांधों के गेट न खोले जायें।
इस पत्र पर राज्य के जल संसाधन विभाग ने अपने सभी अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि बांधों के गेट खोलने के पूर्व रेल्वे अधिकारियों, संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य संबंधितों को आवश्यक रुप से सूचित करें।
पत्र में रेल्वे ने यह लिखा है :
रेल्वे ने अपने पत्र में कहा है कि गत वर्ष बगैर सूचित किये रायसेन जिले के दाहोद डेम के गेटों से पानी छोड़ा गया था। इससे रेल्वे की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचने का अंदेशा था जबकि प्रति वर्ष रेल्वे प्रभावित कार्यों की बैठक में अध्यक्ष द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि बांधों के गेट खोलने के पूर्व रेल्वे अधिकारियों को सूचित करें एवं समन्वय बनाये रखें। रेल्वे ने प्रदेश में स्थित उन 18 बांधों की जानकारी भी दी है जिनसे पानी छोड़े जाने पर रेल्वे ट्रेक को प्रभावित होते हैं। इनमें खण्डवा-इटारसी सेक्शन के पांच, इटारसी-भोपाल सेक्शन के दो, भोपाल-बीना सेक्शन के तीन, बीना-गुना सेक्शन का एक तथा रुठियाई- मक्सी सेक्शन के आठ बांध शामिल हैं।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :