वित्त विभाग के हाथों से निकला स्टार्टअप की मदद का काम
8 सितंबर 2020। प्रदेश में स्टार्ट अप व्यवसाय को मदद करने वाली वेंचर केपिटल कंपनी का संचालन अब एमएसएमई विभाग करेगा। इससे पहले इसका संचालन वित्त विभाग के अंतर्गत आयुक्त संस्थागत वित्त करते थे।
इस कंपनी में एमएसएमई विभाग कुल सात करोड़ रुपयों का व्यय आने वाले दिनों में करेगा। इसके लिये उसने अपने बजट में प्रावधान कर दिया है। इस राशि में से पांच करोड़ रुपये कंपनी में निवेश के रुप में रखे गये हैं। अब आयुक्त संस्थागत वित्त से बजट एवं प्रशासकीय नियंत्रण लेकर एमएसएमई विभाग को सौंपे जायेंगे।
औद्योगिक क्षेत्रों में होगा अधोसंरचना विकास :
आम बजट में एमएसएमई विभाग के अंतर्गत सिर्फ एमएसएमई के लिये बने औद्योगिक क्षेत्रों अनुरक्षण हेतु प्रारंभिक रुप से एक करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। यह एक नवीन व्यय की मद है तथा इस राशि को किस प्रकार व्यय किया जायेगा, इसके लिये विभाग प्लान बनायेगा।
इधर एमएसएमई उद्योगों में अधोसंरचना विकास हेतु 91 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है जोकि गत वर्ष 70 करोड़ रुपये था। प्रदेश में एमएसएमई विभाग के अंतर्गत कुल 187 औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि वेंचर केपिटल कंपनी को एमएसएमई विभाग द्वारा चलाने का प्रावधान किया गया है। यह कैसे चलायी जायेगी, इसके बारे में उपबंध एवं एक्सपर्ट की व्यवस्था की जायेगी।
- डॉ. नवीन जोशी
वेंचर केपिटल कंपनी अब एम एस एमई विभाग चलायेगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1299
Related News
Latest News
- सहकारिता ने किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाया, मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र में देश में नंबर वन बनने की क्षमता: डॉ. संजय गोवाणी
- वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगी सांची की बायोमैजिक दही, इन्दौर-नागपुर रूट पर आपूर्ति शुरू
- दीक्षा प्लेटफॉर्म से 2.25 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता जुड़े, 575 करोड़ से ज्यादा शिक्षण सत्र पूरे
- मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग
- 'इनके गाल पर थप्पड़ मारो': ₹370 की बिरयानी विवाद पर भड़कीं राखी सावंत, प्रणीत मोरे पर साधा निशाना
Latest Posts














