🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

अब विभाग प्रमुखों को केबिनेट के प्रेस नोट पर हस्ताक्षर करने जरुरी

👤
DD
👁 1433 व्यूज
📍 Bhopal
अब विभाग प्रमुखों को केबिनेट के प्रेस नोट पर हस्ताक्षर करने जरुरी
23 सितंबर 2020। शिवराज सरकार ने विभागों के एसीएस एवं पीएस के लिये केबिनेट के प्रेस नोट पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है।मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने नया फरमान जारी कर कहा है कि प्राय: यह देखने में आया है कि कतिपय विभागों द्वारा केबिनेट के समक्ष प्रस्तुत संक्षेपिकाओं के साथ विषय से संबंधित विवरण वाले जो प्रेस नोट दिये जाते हैं उनमें अण्डर सेके्रटरी/डिप्टी सेके्रेटरी/एडीशनल सेके्रटरी द्वारा हस्ताक्षर किये जाते हैं। इस संबंध में 23 जुलाई 2013 को बिजनेस रुल्स भी जारी किये गये थे। इसलिये भविष्य में प्रेस नोट पर विभाग के अपर एसीएस/पीएस द्वारा ही हस्ताक्षर किये जायें। चूंकि केबिनेट में प्रस्तुत अनुसमर्थन के मामलों, अध्यादेशों, विधेयकों पर कोई प्रेस नोट जारी नहीं किये जाते हैं, इसलिये आगे से इनके भी प्रेस नोट जारी किये जायें।
अब होगी जिम्मेदारी तय :
उक्त फरमान से अब विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्हें केबिनेट में प्रस्तुत विषयों से संबंधित विवरण प्रेस नोट के जरिये रखने में गंभीरता दिखानी होगी जिससे विषय स्पष्ट रुप से समझ में आ सकें।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :