🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

अब प्रवासी मजदूरों के भोजन, निवास एवं यात्रा की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी

👤
DD
👁 1618 व्यूज
📍 Bhopal
अब प्रवासी मजदूरों के भोजन, निवास एवं यात्रा की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी
जारी हुई नई हिदायतें
30 सितंबर 2020। अब प्रवासी मजदूरों के खानपान, निवास एवं यात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी उसे ले जाने वाले ठेकेदार पर रहेगी। ऐसे ठेकेदार को राज्य के श्रम विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने नई हिदायतें जारी कर दी हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण फैलने की शुरुआत में बाहरी प्रदेशों में कार्यरत प्रवासी मजदूर वापस लौटे थे और उनकी कोई देखभाल ठेकेदारों द्वारा नहीं की गई थी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार को इनकी देखभाल करना पड़ी थी।
ये जारी हुईं नई हिदायतें :
एक, प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के लिये एक विशेष सर्वेक्षण अभियान 1 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाया जायेगा जिसमें ठेकेदारों को पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति दिलाई जायेगी
दो, 5 या अधिक अप्रवासी मजदूर ले जाने वाले ठेकेदारों को अपना पंजीयन कराना होगा।
तीन, 5 से लेकर 400 से भी अधिक अप्रवासी मजदूरों के लिये ठेकेदार को पंजीयन शुल्क के रुप में 60 रुपये से लेकर 1500 रुपये और अनुज्ञप्ति शुल्क 20 रुपये से लेकर 400 रुपये देना होगा।
चार, श्रम सेवा पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति प्राप्त करना होगी।
पांच, बिना पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति के कोई भी ठेकेदार श्रमिकों को दूसरे राज्य में नहीं ले जा सकेगा।
छह, ठेकेदार को श्रमिकों को न्यूनतम वेतन से कम नहीं दिया जायेगा और मजदूरी का भुगतान उसके बैंक खाते में करना होगा।
सात, मजदूरों को उनके निवास से कार्यस्ािल तक दोनों ओर का यात्रा किराया देना होगा। यात्रा अवधि भी मजदूर के कार्य के घण्टे माने जायेंगे।
आठ, ठेकेदार हर मजदूर को फोटोयुक्त पासबुक देगा जिसमें मजदूर के बारे में मजदूरी सहित सारा विवरण होगा।
नौ, प्रवासी मजदूर को केंद्र एवं राज्य की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :