🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

लोनिवि में अब ईएमडी इलेक्ट्रानिक रुप से ही ई-टेण्डरिंग में जमा होगी

👤
DD
👁 1387 व्यूज
📍 Bhopal
लोनिवि में अब ईएमडी इलेक्ट्रानिक रुप से ही ई-टेण्डरिंग में जमा होगी
टेण्डर प्रक्रिया की गोपनीयता भंग न हो इसलिये किया नया प्रावधान

भोपाल 20 नवंबर 2020। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में अब ठेकों की ईएमडी यानि अर्नेस्ट मनी डिपाजिट जिसे धरोहर राशि भी कहा जाता है, सिर्फ इलेक्ट्रानिक माध्यम-आरटीजीएस/एनएफटी से ही ली जायेगी। ऐसा नया प्रावधान टेण्डर प्रक्रिया की गोपनीयता भंग न हो, इसलिये किया गया है।
लोनिवि के ईएनसी चन्द्रप्रकाश अग्रवाल ने सभी विभागीय मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण एवं कार्यपालन यंत्रियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं। मजेदार बात यह है कि वर्ष 2018 में तत्कालीन शिवराज सरकार के समय तत्कालीन मुख्य सचिव ने निर्णय लिया था कि ईएमडी इलेक्ट्रानिक रुप से ही ली जाये। लेकिन पिछली कमलनाथ सरकार ने इस पर अमल नहीं किया। अब वर्तमान शिवराज सरकार ने उसी निर्णय पर अमल कर दिया है।
लोनिवि के ईएनसी अग्रवाल ने अपने ताजा निर्देश में कहा है कि विभागों में ईएमडी प्राप्त करने की अलग-अलग प्रक्रियायें प्रचलित हैं। कुछ विभागों में इलेक्ट्रानिक ईएमडी ली जाती है, वहीं कुछ विभागों में बैंक ड्राफ्ट, बैंक गारंटी अथवा एफडीआर के माध्यम से ईएमडी ली जाती है। फिजिकल फार्म में ईएमडी प्राप्त करने की प्रक्रिया में टेण्डर प्रक्रिया की गोपनपीयता भंग होने की संभावना को देखते हुये तथा इलेक्ट्रानिक ईएमडी व्यवहारिक होने के कारण ई-टेण्डरिंग प्रक्रिया में केवल इलेक्ट्रानिक ईएमडी के माध्यम से व्यवस्था बंधनकारी की जा रही है। इलेक्ट्रानिक के अलावा अन्य किसी भी रुप में ईएमडी स्वीकार्य नहीं होगी।
ईएनसी ने निर्देश दिये हैं कि भविष्य में आमंत्रित किये जाने वाले टेण्डरों में इलेक्ट्रानिक ईएमडी-आरटीजीएस/एनईएफटी ही स्वीकार की जाये। अन्यथा की स्थिति में टेण्डर दूषित माना जायेगा। इस तरह का प्रावधान, टेण्डर अपलोड करते समय संबंधित अधिकारी द्वारा किया जाना होगा।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित ई-टेण्डरिंग घोटाला सामने आने पर नवम्बर 2018से नई ई-टेण्डरिंग व्यवस्था की गई थी तथा उस समय इलेक्ट्रानिक ईएमडी लेने का प्रावधान करने के लिये तत्कालीन मुख्य सचिव ने कहा था। पिछली कमलनाथ सरकार ने ई-टेण्डरिंग घोटाले पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही तो की परन्तु इलेक्ट्रानिक ईएमडी का कोई प्रावधान नहीं किया था।


डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :