🔴 TRENDING NOW!
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री BRICS समिट से पहले बम धमकियों में 5 लाख Gmail अकाउंट्स का इस्तेमाल, Google से जवाब मांगेगा भारत एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

कोविड से निपटने प्रदेश के जिलों के सरकारी ...

👤
DD
👁 1515 व्यूज
📍 Bhopal
कोविड से निपटने प्रदेश के जिलों के सरकारी ...
अस्पतालों में 1001 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति के आदेश जारी
25 नवंबर 2020। शिवराज सरकार ने कोविड से निपटने के लिये प्रदेश के सभी जिलों में स्थित सरकारी अस्पतालों में 1001 नई स्टाफ नर्सों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये हैं। इन स्टाफ नर्सों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित शासकीय जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्रों से जीएनएम प्रशिक्षण उत्तीर्ण किया है और इनका चयन एमपी ऑनलाईन काउन्सिलिंग से किया गया है। इन्हें वेतनमान पीबी-1 रुपये 5200-20200 प्लास 2800 ग्रेड पे पर नियुक्ति दी गई है।
उक्त सभी स्टाफ नर्सों की नियुक्ति आदेश स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संचालक इनके सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं रजिस्ट्रार नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउन्सिल मप्र के पंजीयन प्रमाण-पत्र का परीक्षण करने के उपरान्त सात दिन में जारी करेंगे। इन सभी स्टाफ नर्सों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जायेगा और उन्हें इस दौरान प्रथम वर्ष स्वीकृत वेतनमान का 70 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष 80 प्रतिशत एवं तृतीय वर्ष 90 प्रतिशत स्टायपेंड के रुप में प्रति माह देय होगा। परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर उन्हें नियमित वेतनमान का भुगतान किया जायेगा। नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर इन सभी स्टाफ नर्सों को नियुक्ति आदेश जारी होने के पन्द्रह दिवस में पदस्थापना स्थल पर ज्वाईनिंग देनी होगी अन्यथा यह आदेश स्वत: निरस्त हो जायेगा। पदस्थापना स्थल पर ज्वाईनिंग देने के बाद उनका तीन साल तक तबादला नहीं होगा।


- डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :