🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अब प्रदेश में दुकानें सातों दिन खुली रह सकेंगी

👤
DD
👁 1601 व्यूज
📍 Bhopal
अब प्रदेश में दुकानें सातों दिन खुली रह सकेंगी
3 दिसंबर 2020। प्रदेश में अब दुकानें सातों दिन खुली रहेंगी। दुकान स्वामी को सप्ताह में एक दिन दुकान बंद नहीं रखना होगी। यह नया प्रावधान शिवराज सरकार ने श्रम विभाग के अंतर्गत शॉप एण्ड एस्टेबिलिशमेंट एक्ट के तहत कर दिया।
लेकिन इसके बावजूद दुकान स्वामी को अपने कर्मचारी या नौकर को किसी दिन साप्ताहिक अवकाश आवश्यक रुप से देना होगा। पहले कर्मचारी या नौकर को साप्ताहिक अवकाश देने के लिये सप्ताह के किसी एक दिन दुकान बंद रखने का प्रावधान था। ऐसा कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाऊन के कारण दुकानें बंद रहने एवं दुकानदारों को व्यवसायिक घाटा होने की भरपाई हेतु किया गया है।
कारखानों को अब अब दस साल का लायसेंस मिलेगा :
इधर शिवराज सरकार ने कारखाना नियम में संशोधन जारी किया है जिसके तहत अब हर साल कारखानों को अपने लायसेंस का श्रम विभाग से नवीनीकरण नहीं कराना होगा बल्कि वे ऑनलाईन दस या इससे अधिक अवधि के लिये एक बार में ही विहित फीस अदा कर लायसेंस ले सकेंगे। यह नया प्रावधान 1 जनवरी 2021 के बाद पूरे प्रदेश में प्रभावशील होगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि अब प्रदेश में दुकानें सप्ताह के सभी दिन खुली रह सकेंगी तथा उन्हें सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखने से छूट पन्रदान कर दी गई है। परन्तु किसी एक दिन दुकान कर्मचारी या नौकर का साप्ताहिक अवकाश देना जरुरी होगा। इसके अलावा कारखानों को दस साल का लायसेंस देने का भी प्रावधान लागू किया जा रहा है, पहले हर साल नवीनीकरण कराना होता था।



- डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :