3 दिसंबर 2020। प्रदेश की शिवराज सरकार अब बेटर ऑफर पर बाजार से कर्ज उठा रही है। इससे पहले वह भारत सरकार द्वारा निर्धारित कूपन ब्याज रेट पर कर्ज ले रही थी।
दरअसल शिवराज सरकार ने गत 4 नवम्बर को रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय एक हजार करोड़ रुपयों में किया था। परन्तु इस पर कूपन इन्ट्रेस्ट रेट सात प्रतिशत वार्षिक से ज्यादा था। देश की बैंक आदि वित्तीय संस्थाओं ने इस पर कम ब्याज दर पर ये सिक्युरिटीज लेने का आफर दिया जोकि 6.76 प्रतिशत वार्षिक था। इस पर शिवराज सरकार ने 4 नवम्बर को विक्रीत अपनी सिक्युरिटीज का सौदा रद्द कर दिया और अब पुन: इसे कम ब्याज दर पर जारी किया है और इसे ले लिया है। इस एक हजार करोड़ रुपयों के कर्ज की पूर्ण अदायगी बीस साल ही होगी और साल में दो बार 4 मई एवं 4 नवम्बर को ब्याज का भुगतान करेगी।
- डॉ. नवीन जोशी
अब बेटर ऑफर से बाजार से कर्ज ले रही शिवराज सरकार
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1579
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















