🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बुन्देलखण्ड पैकेज में घोटाला करने पर दोषी

👤
DD
👁 1197 व्यूज
📍 Bhopal
बुन्देलखण्ड पैकेज में घोटाला करने पर दोषी
पाये गये 12 अफसरों पर अब कार्यवाही होगी
7 दिसंबर 2020। बुन्देलखण्ड पैकेज के क्रियान्वयन में घोटाला करने पर दोषी पाये गये जल संसाधन विभाग के 12 अफसरों पर अब कार्यवाही की जायेगी। इनमें छह अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन सभी 12 अफसरों को राज्य शासन ने नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिये पन्द्रह दिन का समय दिया है तथा पक्ष न रखने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।
ये अधिकारी दोषी पाये गये :
तत्कालीन कार्यपालन यंत्री एचडी कुम्हार, तत्कालीन कार्यपालन यंत्री दीपक सतपुते, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एके त्रिपाठी, तत्कालीन उपयंत्री एमसी आर्या, तत्कालीन उपयंत्री एससी माहौर, तत्कालीन उपयंत्री एमएस पवैया, सेवानिवृत्त तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी जेआर कनेरिया, सेवानिवृत्त तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी आरपी शर्मा, सेवानिवृत्त तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एमएल जैन, सेवानिवृत्त तत्कालीन उपयंत्री एमएल गुप्ता, सेवानिवृत्त तत्कालीन उपयंत्री पीके अमर तथा सेवानिवृत्त तत्कालीन उपयंत्री एमके चौबे।
तकनीकी परीक्षक की जांच में पाये गये दोषी :
पवन घुवारा की रिट पिटिशन पर मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता द्वारा राजघाट नहर परियोजना दतिया के अंतर्गत निर्माण कार्यों में अनियमितता के लिये उत्तरदायी पाये गये उक्त अफसरों के खिलाफ हुई विभागीय जांच प्रकरण में अपना जो जांच प्रतिवेदन दिया है उसमें ये सभी दोषी पाये गये हैं। दो अफसरों तत्कालीन अनुविभागीय एसपी पटैरिया एवं तत्कालीन उपयंत्री एके श्रीवास्तव को दोषी नहीं पाया गया है। शेष दोषी 12 अफसरों पर आरोप है कि उन्होंने नियमित पर्यवेक्षण नहीं किया जिसके कारण गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुये थे।



डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :