7 दिसंबर 2020। प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य वन्य प्राणी बोर्ड का पुनर्गठन किया है वहीं राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है।
राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के अध्यक्ष सीएम एवं वन मंत्री उपाध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि मुख्य सचिव एवं वन, अजाजजा कल्याण, पर्यटन विभागों के एसीएस/पीएस सदस्य बनाये गये हैं। तीन विधायक नागेन्द्र सिंह गूढ़, संजय शाह एवं राम दांगोर भी सदस्य बनाये गये हैं। पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी, अभिलाष खाण्डेकर, रिटायर्ड आईएफएस एचएस पाबला, जंगल लॉज के अध्यक्ष एरिक डी कुन्हा, वन्य प्राणी विशेषज्ञ मंधार महाजन, रवि अरोरा, मनमोहन सिंह, खगेश्वर नायक एवं एनएस डुगरियाल भी सदस्य बनाये गये हैं।
राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी बाघों, सह परभक्षियों एवं भक्ष्य पशुओं की सुरक्षा, प्रबंधन एवं संवर्धन की गतिजविधियों एवं अनुश्रवण करने के लिये बनाई गई है। इसके भी अध्यक्ष सीएम एवं उपाध्यक्ष वन मंत्री बनाये गये हैं जबकि पांच शासकीय सदस्य क्रमश: सीएस, वन एवं अजाजजा विभाग के एसीएस/पीएस, क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व उमरिया, क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व भी सदस्य बनाये गये हैं। तीन वन्य प्राणी विशेषज्ञ अनीश अंधेरिया, हेमेन्द्र कोठारी व मुकेश इंगले को भी सदस्य नियुक्त किया गया है।
- डॉ. नवीन जोशी
राज्य वन्य प्राणी बोर्ड का पुनर्गठन एवं स्टीयरिंग कमेटी का गठन
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1195
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















