🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

जर्मन कंपनियाँ मध्यप्रदेश में करेगी 408 करोड़ का निवेश

👤
DD
👁 1255 व्यूज
📍 Bhopal
जर्मन कंपनियाँ मध्यप्रदेश में करेगी 408 करोड़ का निवेश
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री दत्तीगांव ने की निवेशकों से चर्चा
8 दिसम्बर 2020। प्रदेश में नवीन निवेश को आकर्षित करने के लिये औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने मंत्रालय में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बैठक में उद्योगपतियों ने प्रदेश की उद्योग संवर्धन नीति की सराहना करते हुए प्रदेश में निवेश के प्रति रूचि दिखाई तथा कहा कि वे प्रदेश में उद्योग स्थापित करेंगे। बैठक में मेसर्स हैटिच इंडिया कंपनी ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में लगभग 280 करोड़ के स्थायी पूंजी निवेश से फर्नीचर फिटिंग निर्माण प्रोजेक्ट का प्रस्ताव दिया, वहीं जेड.एफ. स्टेयरिंग गेयर इंडिया लिमिटेड ने भी औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में ही लगभग 128 करोड़ रूपये के स्थायी पूंजी निवेश से ऑटो कंपनी निर्माण इकाई की स्थापना का प्रस्ताव दिया। इन दोनों प्रोजेक्टस् से प्रदेश के लगभग 750 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।

बैठक में बताया गया कि मेसर्स हैटिच कंपनी एक जर्मन बेस कंपनी है तथा वैश्विक बाजार में अपनी उत्पादन लागत तथा उच्च तकनीक के कारण पहचानी जाती है। जर्मन मूल की इस कंपनी की यूरोप, अमेरिका एवं एशिया में 22 उत्पादन इकाईयाँ स्थापित हैं। भारत में कंपनी द्वारा मेसर्स एडवेंटिज ग्रुप के साथ संयुक्त उपक्रम बनाते हुए मैसर्स हेटिच इंडिया प्राईवेट लि. कंपनी के रूप में कार्य किया जा रहा है। जेड.एफ. स्टेयरिंग गेयर इंडिया लिमिटेड भी जर्मन ऑटो कंपोनेंट निर्माण कंपनी है। यह कंपनी जेड.एफ. फ्रेडरिच सेफिन ए.जी. का संयुक्त उपक्रम है। कंपनी की इकाई पूर्व से पुणे में स्थापित है तथा कंपनी द्वारा पीथमपुर में भी स्टेयरिंग सिस्टम विनिर्माण उद्योग स्थापना का प्रस्ताव है।

बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पॉवर-प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अपनी-अपनी कंपनी के बारे में विस्तार से अवगत कराया। बैठक में एम.डी. एम.पी.आई.डी.सी. श्री जॉन किंग्सली, उप सचिव श्री विजय दत्ता, मेसर्स हैटिच इंडिया कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी श्री सुजीत कुमार के अलावा रमेश कुमार चौहान व महेन्द्र चौहान तथा जेड.एफ. इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी श्री जिनेन्द्र जैन व प्लांट हेड श्री रथीना सिंगाराबेलन उपस्थित थे।
Tags :