🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

बैलेट बॉक्स से चुनी जाएगी गाँव की सरकार.....

👤
DD
👁 1539 व्यूज
📍 Bhopal
बैलेट बॉक्स से चुनी जाएगी गाँव की सरकार.....
ग्राम पंचायतों के चुनाव में ईवीएम से परहेज़
राज्य निर्वाचन आयोग ने दिये निर्देश
18 दिसंबर 2020। मध्यप्रदेश में लोकसभा, विधानसभा के चुनाव भले ही ईवीएम से हुए हो,लेकिन पँचायतों के निर्वाचन बैलेट बॉक्स से ही होंगे। कहा जा रहा है कि शिवराज सरकार ने प्रमुख विपक्षी दल काँग्रेस की मांग को मान लिया है।

आने वाले ग्राम पंचायत आम चुनावों में इस बार सरपंच के चुनाव ईवीएम से नहीं कराये जायेंगे बल्कि ये बैलेट बाक्स यानि मतपत्रों से होंगे। जबकि पांच साल पहले हुये ग्राम पंचायत चुनावों में सरपंच के चुनाव ईवीएम से कराये गये थे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने ताजा निर्देश में कहा है कि पंचायत आम चुनाव वर्ष 2020-21 में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों के ही चुनाव ईवीएम यानि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से डाले जायेंगे और रिकार्ड किये जायेंगे। यह निर्णय आयोग के पास उपलब्ध ईवीएम के आधार पर लेना बताया गया है।
उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले जब पंचायत चुनाव हुये थे तब 4 जुलाई 2015 को निर्देश जारी कर सरपंच, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों के चुनाव ईवीएम से कराये जाने का प्रावधान किया गया था।
नये प्रावधान से स्पष्ट है कि अब ग्राम पंचायत चुनावों में सरपंच एवं पंच के पदों पर चुनाव बैलेट बाक्स यानि मतपत्र के जरिये ही कराये जायेंगे तथा शेष जिला एवं जनपद सदस्यों के चुनाव ही ईवीएम से होंगे।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि पहले भी पंचायत चुनावों में ईवीएम का उपयोग हुआ है। इस बार ईवीएम की उपलब्धता के आधार पर निर्णय लिया गया है कि सरपंच के चुनाव ईवीएम से न कराये जायें, क्योंकि ग्राम पंचायत चुनाव विभिन्न चरणों में होते हैं।



डॉ. नवीन जोशी/PNI
Tags :