🔴 TRENDING NOW!
सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

बदले प्रावधान : अब पार्षद पद का चुनाव लडऩा सस्ता किया

👤
DD
👁 1804 व्यूज
📍 Bhopal
बदले प्रावधान : अब पार्षद पद का चुनाव लडऩा सस्ता किया
31 दिसंबर 2020। शिवराज सरकार को अपना प्रावधान बदलना पड़ा है और अब पार्षद का चुनाव लडऩा सस्ता कर दिया है।
दरअसल गत 26 नवम्बर 2020 को सरकार ने त्रिस्तरीय नगरीय निकाय आम चुनावों के लिये प्रावधान किया था कि नगरपालिकओं के चुनाव में पार्षद पद हेतु नामांकन-पत्र के साथ 3 हजार रुपये के स्थान पर 5 हजार रुपये और नगर निगम के चुनावों में पार्षद हेतु 5 हजार रुपये के स्थान पर 10 हजार रुपये जमानत राशि जमा कराना होगी। इससे इन दोनों नगरीय निकायों में चुनाव लडऩा मंहगा हो गया था।
लेकिन अब शिवराज सरकार ने यह प्रावधान बदल दिया और नगर पालिका में पुन: 3 हजार रुपये एवं नगर निगम चुनावों में 5 हजार रुपये पार्षद पद के चुनाव में नामांकन-पत्र के साथ जमानत राशि देने का उपबंध कर दिया। इससे इन दोनों निकायों में चुनाव लडऩा सस्ता कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के आम चुनावों में भी यही क्रमश: 3 हजार एवं 5 हजार रुपये का प्रावधान था।
राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग कीर सहमति से नगर परिषदों में पार्षद के चुनाव हेतु जमानत राशि पूर्वव1 1 हजार रुपये ही रखी है। नगर निगम मेयर हेतु 20 हजार रुपये तथा नगर पालिका अध्यक्ष हेतु 15 हजार रुपये एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु 10 हजार रुपये जमानत राशि भी पूर्ववत रखी गई है।
Tags :