🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी "अप्रूवल रेटिंग" में दुनिया में नंबर वन

👤
DD
👁 1912 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी "अप्रूवल रेटिंग" में दुनिया में नंबर वन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई
श्री मोदी की नैट अप्रूवल रेटिंग सर्वाधिक 55 प्रतिशत
2 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग (समर्थकों की सर्वाधिक संख्या) में दुनिया में नंबर वन आने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हृदय से अभिनंदन करते हुए बधाई दी है। वैश्विक स्तर पर सर्वे और रिसर्च करने वाली फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के नवीनतम सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेट अप्रूवल रेटिंग 55% रही, जो दुनिया में सर्वाधिक है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की अप्रूवल रेटिंग 24%, मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर की 29% तथा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की 27% रही, जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अप्रूवल रेटिंग नकारात्मक रही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का, दुनिया में सबसे अधिक समर्थन वाले नेता के रूप में सम्मान, देश की 130 करोड़ जनता का सम्मान है। पूर्व में भी अनेक विश्वस्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त कर श्री मोदी ने सारी दुनिया में भारत का मस्तक गर्व से ऊँचा किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को अमेरिका का प्रतिष्ठित 'लीजन ऑफ मेरिट', मालदीव का 'निशान इज्जुद्दीन', 'ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड', यूएई का 'ऑर्डर आफ जायेद', दक्षिण कोरिया का 'सियोल शांति पुरस्कार' आदि प्राप्त हो चुके हैं।
Tags :