10 जनवरी 2012। राज्य शासन ने अवैध रेत उत्खनन मामलों में की गई कार्यवाही, वसूले अर्थदण्ड, राजसात वाहनों आदि की जानकारी की रिपोर्ट देने के लिये तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। दरअसल इस संबंघ में एनजीटी ने आदेश पारित किया हुआ है और मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की है। गठित समिति में खनिज विभाग के अवर सचिव, सिया के सदस्य सचिव एवं प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव नियुक्त किये गये हैं। इस कमेटी को पन्द्रह दिन में यह रिपोर्ट तैयार कर शासन को देने के लिये कहा गया है।
रेत खनन योजना :
इधर रेत खनन योजना के संबंध में राज्य सरकार ने नया निर्देश जारी कर कहा है कि जिला कलेक्टर, रेत खनन योजना का अनुमोदन जिले में पदस्थ तकनीकी अर्हता प्राप्त (भू-विज्ञान/अनुप्रयुक्त भू-विज्ञान विषय में पीजी उपाधिधारी) विभागीय अधिकारी की अनुशंसा पर करेगा और यदि किसी जिले में अर्हता प्राप्त अधिकारी पदस्थ नहीं है तो ऐसे मामलों में खनन योजना का अनुमोदन संबंधित क्षेत्रीय खनिज प्रमुख या संचालक खनिज द्वारा किया जायेगा।
- डॉ. नवीन जोशी
अवैध रेत उत्खनन के मामलों में रिपोर्ट देने कमेटी का गठन किया
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1849
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















