🔴 TRENDING NOW!
केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सिंधिया समर्थक मंत्री पर "विश्वास" नही शिवराज को.....

👤
DD
👁 2031 व्यूज
📍 Bhopal
सिंधिया समर्थक मंत्री पर "विश्वास" नही शिवराज  को.....
पंचायत चुनावों के लिये केबिनेट की जगह राज्यमंत्री पटेल को सौंपी कमान

20 फरवरी 2021। कांग्रेस का पाला बदलकर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर 10 महीने बीत जाने के बाद भी शिवराज भरोसा नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि आने वाले पंचायत चुनाव की कमान देने में पंचायत मंत्री जो सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया हैं ,उनकी जगह पर बसपा से भाजपा में शामिल हुए वर्तमान में पंचायत राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल पर शिवराज ने अधिक भरोसा जताया है।
आने वाले त्रिस्तरीय पंचायतीराज आम चुनावों के लिये सीएम शिवराज ने कमान पंचायत विभाग के केबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया की जगह पंचायत राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल को सौंपी है। दिलचस्प बात यह है कि सिसौदिया दलबदल कर आये ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के हैं जबकि पटेल पहले कभी बसपा में थे और बाद में भाजपा में आ गये थे। पटेल सतना जिले की अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं में ग्राम पंचायतों के निर्णय के खिलाफ एसडीएम, जनपद पंचायत के निर्णय के खिलाफ जिला कलेक्टर को तथा जिला पंचायत के निर्णय के खिलाफ संभागायुक्त को अपील सुनने का मप्र पंचायत अपील तथा पुनरीक्षण नियम 1995 के तहत अधिकार है। इसी प्रकार से एसडीएम के निर्णय पर जिला कलेक्टर को, जिला कलेक्टर के निर्णय पर संभागायुक्त को तथा संभागायुक्त के निर्णय के खिलाफ राज्य शासन को अपील सुनने का अधिकार है।
राज्य सरकार के बिजनेस रुल्स के अनुसार, पंचायत विभाग के मंत्री को राज्य शासन की ओर से अपीलें सुनने एवं उनके निपटारे का अधिकार होता है। यही अधिकार, अब पंचायत विभाग के राज्य मंत्री पटेल को दे दिये गये हैं। इससे त्रिस्तरीय पंचायतों पर राज्य मंत्री पटेल का सीधा नियंत्रण रहेगा तथा पटेल के माध्यम से ही त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनावों को सम्पन्न कराया जायेगा। सिंधिया खेमे के पंचायत मंत्री सिसौदिया को इन चुनावों से दूर रखा गया है।



डॉ. नवीन जोशी
Tags :