3 मार्च 2021। किसी भी परिस्थिति में कोविड/नॉन कोविड रोगियों का उपचार बाधित न हो एवं निजी अस्पतालों द्वारा मूलभूत उपचार प्रारंभ करने के पूर्व अग्रिम राशि की मांग नहीं की जाये। ये ताजा निर्देश राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त ने सभी जिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी किये हैं।
निर्देश में कहा गया है कि डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में नॉन कोविड रोगियों के लिये पृथक से स्थान चिन्हित रहे एवं आवश्यक्ता पडऩे पर वैकल्पिक स्थानीय नॉन कोविड अस्पताल में ले जाने हेतु नि:शुल्क परिवहन साधनों का उपयोग किया जाये। इसी प्रकार, किसी भी शासकीय अथवा निजी अस्पताल में कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट के अभाव में किसी भी व्यक्ति को उपचार प्राप्त करने से वर्जित नहीं किया जाये। निजी अस्पतालों द्वारा रोगियों के उपचार हेतु दरों की अधिकतम सीमा हेतु निर्देशित किया गया है जिसका पालन कराया जाये और समय-समय पर गठित दलों द्वारा निजी अस्पतालों की निगरानी की जाये।
निजी अस्पताल अब कोविड मरीज का प्रायमरी इलाज करने का अग्रिम शुल्क नहीं वसूल सकेंगे
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1057
Related News
Latest News
- सहकारिता ने किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाया, मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र में देश में नंबर वन बनने की क्षमता: डॉ. संजय गोवाणी
- वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगी सांची की बायोमैजिक दही, इन्दौर-नागपुर रूट पर आपूर्ति शुरू
- दीक्षा प्लेटफॉर्म से 2.25 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता जुड़े, 575 करोड़ से ज्यादा शिक्षण सत्र पूरे
- मध्यप्रदेश की चार कृषि उपजों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी, बैगानी अरहर, छत्रिय धान को मिला जीआई टैग
- 'इनके गाल पर थप्पड़ मारो': ₹370 की बिरयानी विवाद पर भड़कीं राखी सावंत, प्रणीत मोरे पर साधा निशाना
Latest Posts














