11 मार्च 2021। स्वीकृत निर्माण लागत से पौने चार करोड़ रुपये लागत और बढऩे पर जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियरों को ईएनसी ने नोटिस थमा दिया है। ये तीन इंजीनियर हैं : जल संसाधन संभाग क्रमांक-2 जयसिंह नगर जिला शहडोल के तत्कालीन कार्यपालन यंत्री डीआर आकरे, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी योगेन्द्र सिंह ठाकुर तथा उपयंत्री जेएल सिंह। तीनों को पन्द्रह दिन में इस नोटिस का जवाब देने के लिये कहा गया है अन्यथा उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
यह है मामला :
रिमर जलाशय के लिये 10 करोड़ 7 लाख 25 हजार रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई थी। लेकिन त्रुटिपूर्ण सर्वेक्षण एवं अनुसंधान कार्य कर प्राक्कलन प्रस्तुत करने में लापरवाही बरती गई एवं निर्माण के दौरान बिना सक्षम अधिकारियों की स्वीकृति प्राप्त किये डेम अलाईनमेंट का परिवर्तन किया गया। इसके फलस्वरुप निर्माण के दौरान कई मात्राओं में वृध्दि एवं नई संरचनाओं का निर्माण कार्य किया जाना आवश्यक हुआ तथा इससे परियोजना की राशि में 3 करोड़ 73 लाख 77 हजार रुपयों की बढ़ौत्तरी हो गई।
पौने चार करोड़ लागत बढऩे पर तीन इंजीनियरों को थमाया नोटिस
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1378
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन
- प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027















