🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

शासकीय सेवकों की सेवा पुस्तिकाओं का संधारण करने के नये निर्देश जारी

👤
DD
👁 1697 व्यूज
📍 Bhopal
शासकीय सेवकों की सेवा पुस्तिकाओं का संधारण करने के नये निर्देश जारी
- डॉ. नवीन जोशी

5 अप्रैल 2021। राज्य के वित्त विभाग ने प्रदेश सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का संधारण करने के नये निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि सेवा पुस्तिका गुम होने, कांट-छांट होने एवं डुप्लीकेट सेवा पुस्तिका का संधारण नियमानुसार नहीं करने से पेंशन प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलम्ब होने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। सेवा पुस्तिका के संधारण एवं सुरक्षित रखने का उत्तरदायित्व संबंधित कार्यालय का नियत है, लेकिन इसके संधारण में आवश्यक सतर्कता एवं ध्यान नहीं दिये जाने के कारण प्रतिकूल स्थिति निर्मित हो रही है।
अब संधारण के लिये यह करना होगा :
एक, सेवा पुस्तिका का भौतिक सत्यापन राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रत्येक कार्यालय में प्रतिमाह किया जाये जिससे सेवा पुस्तिका गुमने की संभावना कम रहेगी एवं प्रविष्टियां भी समय-समय पर होगी।
दो, प्रत्ये शासकीय सेवक की कार्यालय में डुप्लीकेट पुस्तिका अनिवार्यत: रखी जाये तथा किसी अन्य कार्यालय को भेजे जाने के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाये कि उसकी सेवा पुस्तिका की डुप्लीकेट कॉपी में प्रविष्टियां पूर्ण हो गई हैं।
तीन, सेवा पुस्तिका डिजिटल रिकार्ड के रुप में भी रखी जायें और प्रत्ये कर्मचारी की पूर्ण जानकारी कम्प्यूटर में दर्ज की जाये जिससे सेवा पुस्तिका गुम होने की स्थिति में उसके पुनर्निर्माण करने में सुविधा हो।
चार, सेवा पुस्तिका गुम होने पर संबंधित शासकीय सेवक जिनके प्रभार में रखी जाती है, की जिम्मेदारी निर्धारित की जाये एवं समयावधि में जांच पूर्ण करके त्रुटिपूर्णकत्र्ता शासकीय सेवक को दण्डित किया जाये।
पांच, नियंत्रण कर्ता अधिकारी द्वारा प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिकाओं के संधारण की स्थिति को निरीक्षण टीप में आवश्यक रुप से शामिल किया जाये।
छह, वेतन वृध्दि स्वीकृत करने पर शासकीय सेवक की सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि पर संबंधित शासकीय सेवक के हस्ताक्षर लिये जायें जिससे सेवा पुस्तिका गुम होने की संभावना कम रहेगी।

Tags :