🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रदेश व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा

👤
DD
👁 1656 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश व्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा
कोरोना कर्फ्यू हेतु जनता से चर्चा कर स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह लेंगे निर्णय

11 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने के लिए जनता से चर्चा कर शहरों में स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। प्रदेश व्यापी लॉक डाउन नहीं लगाया जाएगा। जिलों में स्थानीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जनता से चर्चा उपरांत निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज स्मार्ट सिटी पार्क में वृक्षारोपण के उपरांत मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

बिस्तरों एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना के उपचार के लिए बिस्तर एवं ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। हमीदिया अस्पताल भोपाल में आज 250 बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं आरकेडीएफ अस्पताल को भी अनुबंधित किया जा रहा है। दूसरे अस्पतालों से भी चर्चा चल रही है।

रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। 4000 इंजेक्शन आ चुके हैं तथा आज 10 हजार इंजेक्शन और आ जाएंगे। इंजेक्शन के लिए निजी अस्पतालों का कंपनी से टाईअप भी कराया जा रहा है।

आर्थिक गतिविधियों को चालू रखना है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। हमें आर्थिक गतिविधियों को भी चालू रखना है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है कि वह स्वयं बिना कार्य के घर से न निकले। स्वतः स्फूर्त कोरोना कर्फ्यू सबसे कारगर उपाय है।

Tags :