🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

शिवराज सरकार अब कर्ज का भुगतान दो एवं तीन साल में करने को तत्पर हुई...

👤
DD
👁 1757 व्यूज
📍 Bhopal
शिवराज सरकार अब कर्ज का भुगतान दो एवं तीन साल में करने को तत्पर हुई...
2023-24 तक उऋण होना चाहती है सरकार

14 अप्रैल 2021। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार अगले 10 वर्षों में अदा किये जाने वाले कर्जे को अब अगले दो से 3 वर्षों में जमा करने के संकेत दे रही है। मार्च 2020 से सत्ता में आई सरकार लगातार बाजार से कर्ज उठाती रही है और अब कोविड-19 में राजस्व की कम प्राप्ति होने के बावजूद घाटे में ही चल रही और हालात नाजुक होने के बावजूद यकायक कर्ज अदा करने का उपक्रम करने जा रही हैं।

प्रदेश की शिवराज सरकार अब बाजार सें लिये जाने वाले कर्जों का भुगतान दो एवं तीन साल में करने की तैयारी में जुट गई है,जबकि पूर्व में वह प्राय: दस साल बाद ही कर्ज का भुगतान करती थी। यह सब कवायद, बाजार से ज्यादा से ज्यादा कर्ज उठाने के लिये किया जा रहा है।
दो साल वाला कर्ज सौ करोड़ का :
शिवराज सरकार ने रिजर्व बैंक के माध्यम से गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर सौ करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले लिया है। इस कर्ज का पूर्ण भुगतान दो साल बाद 3 मार्च 2023 को कर दिया जायेगा तथा इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा।
तीन साल वाला कर्ज 3 हजार करोड़ का :
इसी प्रकार तीन हजार करोड़ रुपयों का कर्ज उठाया गया है जिसका पूर्ण भुगतान तीन साल बाद 3 मार्च 2024 को किया जायेगा एवं इस दौरान साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।


? डॉ. नवीन जोशी
Tags :