28 मई 2021। शिवराज सरकार ने सभी खेल पुरस्कारों को एक ही नियम में पिरो दिया है। पहले अलग-अलग नियम थे। नये खेल पुरस्कारों में साहसिक खेलों को भी शामिल किया गया है। साहसिक खेल उन्हें माना गया है जो जल यानि समुद्र, जमीन एवं वायु से आधारित गतिविधियां हैं जिसमें माउण्ट एवरेस्ट, इंग्लिश चैनल (व्यक्तिगत श्रेणी) एवं इस स्तर से होने वाली अन्य गतिविधियां शामिल हैं।
नये खुल पुरस्कारों के अंतर्गत प्रावधान किया गया है कि ये मप्र के मूल निवासी को दिये जायेंगे या जो दस वर्ष तक मप्र में निवासरत रहा हो। खेल अकादमी में तीन साल से प्रशिक्षणरत भी इन पुरस्कारों के लिये पात्र होगा। साहसिक खेलों के लिये एक पुरस्कार विक्रम अवार्ड तथा एक पुरस्कार एकलव्य अवार्ड के अंतर्गत दिया जायेगा। नये नियमों में प्रशिक्षकों के लिये विश्वामित्र पुरस्कार, लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड और स्व. प्रभाष जोशी मलखम्ब अवार्ड भी शामिल किया गया है। एकलव्य पुरस्कार में 1 लाख रुपये तथा शेष सभी पुरस्कारों में 2 लाख रुपये नकद दिये जायेंगे।
राज्य सरकार ने इससे पहले अलग-अलग बने सभी खेल पुरस्कारों को निरस्त कर दिया है तथा इनके स्थान पर केवल एक ही खेल पुरस्कार का प्रावधान कर दिया है जिससे अलग-अलग नियमों को देखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- डॉ. नवीन जोशी
अब साहसिक खेलों के लिये भी दिये जायेंगे विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1997
Related News
Latest News
- लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े 3,000 से ज्यादा मुकदमे आगे बढ़ेंगे, मेटा और टिकटॉक को कोर्ट से झटका
- भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन















