🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

एनजीटी के आदेश पर नर्मदा में रेत के अवैध खनन

👤
DD
👁 1820 व्यूज
📍 Bhopal
एनजीटी के आदेश पर नर्मदा में रेत के अवैध खनन
की जांच के लिये छह सदस्यीय समिति गठित हुई
11 जून 2021। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल की सेन्ट्रल जोन ब्रांच द्वारा दिये आदेश पर राज्य सरकार ने छह सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। यह समिति होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम पप्पन स्थित नर्मदा की बारहमासी सहायक गंजल नदी पर रेत के अवैध खनन की जांच कर छह सप्ताह में एनजीटी को रिपोर्ट सौंपेगी।
इस समिति में खनिज विभाग के अपर मुख्य सचिव, खनिज निगम के कार्यपालक निदेशक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल के प्रतिनिधि, राज्य प्रदूषण निवारण मंडल भोपाल के प्रतिनिधि, अपर कलेक्टर जिला होशंगाबाद तथा अपर कलेक्टर जिला हरदा सदस्य बनाये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि एनजीटी सेन्ट्रल जोन के ज्युडिशियल मेम्बर शिवकुमार सिंह तथा एक्सपर्ट मेम्बर डा. अरुण कुमार वर्मा ने गत 1 जून 2021 को आदेश पारित कर यह जांच करने के लिये कहा हुआ है। इस केस के आवेदक प्रतीक सिंह हैं तथा उनके वकील धरमवीर शर्मा पैरवी कर रहे हैं। इस केस की अगली सुनवाई 2 सितम्बर 2021 को है।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :