🔴 TRENDING NOW!
डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात

तात्या टोपे स्थल अंतर्राष्ट्रीय गरिमा के अनुकूल विकसित होगा

👤
DD
👁 1529 व्यूज
📍 Bhopal
तात्या टोपे स्थल अंतर्राष्ट्रीय गरिमा के अनुकूल विकसित होगा
21 जून 2021। राज्य के संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने शिवपुरी कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा है कि क्रांतिरत्न वीर तात्याटोपे की बलिदान स्थली शिवपुरी को अंतर्राष्ट्रीय गरिमा के अनुकूल विकसित किया जाये। सांसद गुना कृष्णपाल सिंह यादव द्वारा अपने पत्र में क्रांतिवीर वीर तात्याटोपे की बलिदान स्थली शिवपुरी को विकसित करने के लिए भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत स्वीकृत राशि से नगर पालिका शिवपुरी द्वारा प्रचलित पार्क निर्माण की कार्ययोजना के क्रियान्वयन में शिवपुरी नगर की सामाजिक संस्थाओं एवं वीर तात्याटोपे के परिजनों के विचारों को स्थान दिये जाने के साथ ही समाधि स्थल पर एक मैमोरियल संग्रहालय की स्थापना कराने के लिए संग्रहालय अनुदान योजना अंतर्गत विस्तृत कार्य योजना तैयार कर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को भेजने का भी उल्लेख किया गया है। उक्त पत्र के अनुक्रम में संयुक्त सचिव, भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा उनके संदर्भित पत्र में भारत सरकार की संग्रहालय अनुदान योजना की गाइड लाइन अनुसार प्रस्ताव तैयार कर, डीपीआर सहित भारत सरकार को भेजा जाने पर प्राथमिकता के आधार पर विचारण में लिया जाने की सहमति दी गई है। इसलिये प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जाये।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :