🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही के निर्देश

👤
DD
👁 1652 व्यूज
📍 Bhopal
जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही के निर्देश
26 जून 2021। लोक अभियोजन संचालनालय के महानिदेशक अन्वेष मंगलम ने सभी जिला लोक अभियोजन अधिकारियों से कहा है कि चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरणों में सजायाबी प्रतिशतता में वृद्धि एवं गुणवत्तापूर्ण अभियोजन कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने की आवश्कता परिलक्षित होने के दृष्टिगत निर्देशित किया जाता है कि सभी उपसंचालक/जिला अभियोजन अधिकारी माह के प्रथम सप्ताह में संबंधित पुलिस अधीक्षक से विगत माह में निराकृत हुये प्रकरणों एवं लंबित प्रकरणों पर अनिवार्यत: चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे। प्रकरणों के संचालन में आ रही कठिनाइयों के निराकरण यथा साक्षियों पर तामील आदि का पुलिस अधीक्षक के माध्यम से यथा संभव शीघ्र निराकरण का प्रयास किया जाये। निराकृत प्रकरणों में दोषसिद्धि का विवरण एवं दोषमुक्ति के कारणों का संक्षिप्त विवरण दिया जाये।
महानिदेशक ने कहा है कि सारगर्भित टीप पोर्टल पर डिस्पोसल करते समय अंग्रेजी अथवा मंगल फोन्ट में अपलोड करें साथ ही पूर्व में निराकृत प्रकरणों का विवरण भी अंग्रेजी अथवा मंगल फोन्ट में अपडेट करना सुनिश्चित करें। दोषमुक्त प्रकरणों के निर्णय की प्रति (सॉफ्ट कॉपी), मासिक नक्शों के साथ उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। दोषमुक्त हुये प्रकरणों के साथ-साथ लंबित चिन्हित प्रकरणों की न्यायालयवार उपस्थित होने वाले लोक अभियोजक विशेष लोक अभियोजक के विवरण एवं प्रकरण के संबंध सभी विशिष्टियों सहित अद्यतन जानकारी, सुनवाई पश्चात पोर्टल पर अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें।




- डॉ. नवीन जोशी
Tags :