🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का उसके मूल्य सहित हिसाब-किताब रखा जायेगा

👤
DD
👁 1551 व्यूज
📍 Bhopal
अब प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का उसके मूल्य सहित हिसाब-किताब रखा जायेगा
भारत के महालेखाकर के आदेश पर एन आर ए सेल बनाई गई

भोपाल 14 सितंबर 2021। अब प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों का उसके मूल्य सहित हिसाब-किताब रखा जायेगा। भारत के महालेखाकर ने यह कदम उठाने के लिये राज्य सरकार से कहा है जिस पर राज्य के वित्त विभाग ने नेचुरल रिसोर्सेज अकाउण्टिंग-एनआरए सेल का गठन कर दिया है। यही सेल अब यह कार्य करेगी।
प्राकृतिक संसाधनों में राज्य की भूमि, जल, ऊर्जा आदि सभी संसाधन आयेंगे। यह सेल इन संसाधनों को निर्धारित प्रपत्र में दर्ज करेगी तथा इनका मूल्य भी दर्ज करेगी। इसमें भूमि से खेती और खनन के जरिये होने वाली आय तथा पर्यावरणीय संसाधनों से आय को भी दर्ज किया जायेगा। यह एनआरए सेल आयुक्त कोष एवं लेखा लोकेश कुमार जाटव की अध्यक्षता में गठित किया गया है। इसके सदस्य सचिव योजना विभाग के अवर सचिव अशोक कुमार मालवीय नियुक्त किये गये हैं जबकि सदस्यों में शामिल हैं : सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख आशुतोष तिवारी, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जीपी सोनी, वन विभाग के एपीसीसीएफ संजय शुक्ला, एप्को के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. राजेन्द्र कुमार जैन तथा खनिज विभाग के सुपरीन्टेन्डिंग जियोलाजिस्ट विनोद बागरे।
उक्त सेल का मुख्यालय भोपाल रहेगा तथा यह सेल प्राकृतिक संसाधनों का लेखा रखने की पध्दति का निर्धारण करेगा। साथ ही इन प्राकृतिक संसाधानों से होने वाली आय का भी निर्धारण करेगा। हर दो माह में इसकी बैठक आयोजित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार बाजार से ऋण लेने के दौरान यह घोषित करती रही है कि उसके पास इतने ज्यादा प्राकृतिक संसाधन एवं अन्य सम्पत्तियों हैं जिससे वह अपना उधार आसानी से चुका सकती है। यह प्राकृतिक संसाधन कितना है और इसका मूल्य कितना है, यही अब इस सेल के जरिये ज्ञात किया जायेगा तथा यह सेल इसे सार्वजनिक भी करेगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि कैग ने प्राकृतिक संसाधनों का लेखा रखने के लिये एक सेल गठित करने के निर्देश दिये थे। यह सेल गठित कर दिया गया है तथा अब यह कैग के मार्गदर्शन में आगे की कार्यवाही करेगा।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :