🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

भारत में पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में होगा स्थापित

👤
DD
👁 2074 व्यूज
📍 Bhopal
भारत में पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में होगा स्थापित
लॉजिस्टिक्स सेक्टर कांउसिल से हुआ अनुबंध
22 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन लॉजिस्टिक्स की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्थापित किया जायेगा। इसके अन्तर्गत देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और भारत सरकार की स्वायत्य संस्था लॉजिस्टिक्स सेंटर काउंसिल के मध्य दो 'मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट' पर हस्ताक्षर हुए है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स के कोर्स शुरू होने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होगें। भौगोलिक दृष्टि से मध्यप्रदेश केन्द्र में स्थित होने के कारण औद्योगिक दृष्टिकोण से भी यह प्रयास उद्योगों को जोड़ने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर देश में पहली बार खुलने जा रहा है। 'लॉजिस्टिक सेक्टर स्किल कांउसिल' की हर राज्य में एक सेंटर देने की योजना है।

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्थापित होने वाले पहले 'सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन लॉजिस्टिक्स' में बी-ई एवं बी.टेक. के अन्तिम वर्ष में लॉजिस्टिक्स में स्पेशलाइजेशन (60 सीट) एवं इंडस्ट्री अप्रेंटीशिप प्रोग्राम तथा लॉजिस्टिक्स एवं डाटा साइंस में दो वर्षीय एम.एस.प्रोग्राम(30 सीट), लॉजिस्टिक्स सेक्टर कांउसिल की सहभागिता से प्रारंभ होगी। विश्वविद्यालय में लगभग पाँच हजार युवाओं को 'लॉजिस्टिक्स स्किल डेवलपमेंट' की ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को बुलाया जायेगा।
Tags :