🔴 TRENDING NOW!
भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह

अमरीकन कंपनी को सांची के पास अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स बनाने का दिया ठेका निरस्त

👤
DD
👁 2007 व्यूज
📍 Bhopal
अमरीकन कंपनी को सांची के पास अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स बनाने का दिया ठेका निरस्त
डॉ. नवीन जोशी

भोपाल 4 दिसंबर 2021। प्रदेश की शिवराज सरकार ने रायसेन जिले के सांची वैश्विक धरोहर से 15 किमी दूर ग्राम नीनोद के 70 हैक्टेयर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स बनाने का एक अमेरिकन कंपनी को दिया ठेका (लेटर ऑफ अवार्ड) निरस्त कर दिया है। यह ठेका पिछली कमलनाथ सरकार ने फरवरी 2020 में दिया था। अब नये सिरे से यहां गोल्फ कोर्स बनाये जाने की कवायद की जा रही है।
उक्त ठेका अमेरिकन कंपनी वेसले ग्रुप को दिया गया था। ठेका करीब 220 करोड़ रुपयों का था तथा कंपनी फारेंड फाण्डिंग नियमों के हिसाब से 4 करोड़ 65 लाख रुपये प्रीमीयम राशि के रुप में जमा करने थे। ठेका मिलने के बाद कोविड की पहली लहर आ गई थी जिस पर कंपनी को अतिरिक्त समय शिवराज सरकार ने दिसम्बर 2020 तक के लिये दे दिया था। लेकिन कंपनी ने शर्तें लगाना प्रारंभ कर दी थीं। मसलन, सब्सीडी की राशि 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत की जाये तथा और समय बढ़ाया जाये।
चूंकि यह प्रोजेक्ट सौ करोड़ रुपयों से अधिक का था और इसे मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली साधिकार समिति ने स्वीकृति दी थी जिसके नियमों में निर्धारित अवधि में प्रीमीयम राशि जमा करने का प्रावधान था। इसलिये कंपनी द्वारा विलम्ब करने पर उसे दिया ठेका अब निरस्त कर दिया गया है। पिछली कमलनाथ सरकार ने इस कंपनी को गोल्फ कोर्स के साथ होटल/रिसोर्ट/कन्वेंशन सेंटर बनाने की भी सैध्दांतिक अनुमति दी थी।
उक्त ठेका निरस्त होने के बाद राज्य पर्यटन बोर्ड नये सिरे से ग्राम नीनोद में गोल्फ कोर्स बनाने के लिये निजी निवेशकों को ऑफर जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसकी पुष्टि पर्यटन बोर्ड ने की है।
Tags :