🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्य प्रदेश में बांस के परिवहन की दरें कम हुईं

👤
DD
👁 1380 व्यूज
📍 Bhopal
मध्य प्रदेश में बांस के परिवहन की दरें कम हुईं
भोपाल 3 अगस्त 2022। राज्य के वन विभाग ने प्रदेश में बांस का राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर परिवहन करने के लिये परिवहन अनुज्ञा पत्र जारी करने की दरें कम कर दी हैं। ऐसा बांस व्यापारियों के आग्रह पर किया गया है। अब ट्रक द्वारा बांस का परिवहन करने पर दो नोशनल टन तक 400 रुपये, 2 से 5 नोशनल टन तक 600 रुपये एवं 5 नोशनल टन से अधिक के लिये 800 रुपये शुल्क लिया जायेगा। यदि बांस का परिवहन ट्रेक्टर ट्राली द्वारा किया जा रहा है तो यह शुल्क अधिकतम 4 नोशनल टन के लिये 400 रुपये नियत की गईं हैं।
उल्लेखनीय है कि एक नोशनल टन 2400 रनिंग मीटर बांस होता है। इसकी मात्रा का आंकलन इसी आधार पर होता है। प्रदेश में वर्तमान में 34 हजार 477 नोशनल टन का उत्पादन हो रहा है। वन विभाग का बांस मिशन 11 हजार हैक्टेयर वन भूमि पर बांस का उत्पादन कर रहा है जबकि राजस्व भूमि के अंतर्गत किसानों के खेतों में 4500 हैक्टेयर में तथा मनरेगा के तहत 5200 हैक्टेयर में बांस का उत्पादन किया जा रहा है। देश में बांस का सर्वाधिक उत्पादन मप्र में ही हो रहा है। वैसे प्रदेश में करीब 25 जिलों में बांस का उत्पादन होता है परन्तु बांस मिशन सभी 52 जिलों में इसके उत्पादन की योजना पर कार्य कर रहा है।
डॉ. नवीन जोशी
Tags :