🔴 TRENDING NOW!
मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

'मामा' किसी को छोड़ेगा नहीं, शिवराज का सफायी अभियान जारी रहेगा

👤
DD
👁 1452 व्यूज
📍 Bhopal
'मामा' किसी को छोड़ेगा नहीं, शिवराज का सफायी अभियान जारी रहेगा
झाबुआ 25 2022। राजवाड़ा चौक में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब देखा कि जनता धूप में बैठी है तो वे खुद टेंट की छाया छोड़कर धूप में आकर खड़े हो गए. यहीं से जनता से सीधा संवाद किया. इस दौरान राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर खाद्य अधिकारी मुकुल त्यागी को जिले से बाहर भेजने और पूरी जांच कराने का एलान कर दिया. मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे राजवाड़ा चौक पहुंचे थे.
अपनी पार्टी पर तंज कसाः यहां स्वागत की औपचारिकता के बाद जैसे ही वे बोलने को खड़े हुए तो उन्होंने लोगों को तेज धूप में बैठे देखकर कहा पार्टी ने थोड़ी कंजूसी कर दी. जनता धूप में और अपन छाया में ये सही नहीं है. शिवराज ने पहले तो कहा कि मंच पर लगे टेंट को तुरंत हटाइए. फिर बोले कि जनता धूप में बैठी है तो मैं भी धूप में ही खड़े रहकर अपनी बात कहूंगा. इसके बाद मुख्यमंत्री मंच से उतरकर नीचे आ गए और धूप में एक टेबल पर खड़े होकर जनता से सीधा संवाद किया. इस दौरान लोगों ने जमकर तालियां बजाई.
नेता जनता की सेवा करने के लिएः मंच से नीचे उतरने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बात की शुरुआत में कहा लोकतंत्र में नेता होते हैं जनता की सेवा के लिए. चुनाव भी होते हैं जनता की भलाई और बेहतरी के लिए. अभी मैं पेटलावद आया था. मुझे शिकायत मिली कि कलेक्टर गड़बड़ी कर रहे हैं. इधर उधर से पैसे खाने की शिकायतें मिली. हमें तो जनसेवा के लिए अधिकारी चाहिए तो हमने तत्काल कलेक्टर को हटा दिया.
Tags :