🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वन मंत्री शाह ने पूर्व वन मंत्री के 201 विकास कार्य नामंजूर कर दिये

👤
DD
👁 1670 व्यूज
📍 Bhopal
वन मंत्री शाह ने पूर्व वन मंत्री के 201 विकास कार्य नामंजूर कर दिये
भोपाल 14 नवंबर 2022। वर्तमान वन मंत्री विजय शाह ने पिछली कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार के 201 विकास कार्य नामंजूर कर दिये हैं। दरअसल वन विभाग के अंतर्गत आने वाले मप्र लघु वनोपज सहकारी संघ का अध्यक्ष भी उमंग सिंघार थे और इस संघ का अध्यक्ष रहते अपने संघ से मिले करोड़ों रुपयों के विवेकाधीन कोष से धार जिले में आने वाली अपनी विधानसभा सीट गंधवानी में कुल 313 विकास कार्य जिनमें तालाब/स्टाप डेम निर्माण, हैंडपम्प, सामुदायिक भवन, रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, मुरम रोड निर्माण, विद्युतीकरण, जलग्रहण क्षेत्र उपचार, सीसी रोड निर्माण, निस्तार तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, ग्रेवल रोड निर्माण, स्टाप डेम गहरीकरण, घाट कटिंग एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण शामिल हैं, स्वीकृत कर दिये थे।
मार्च 2020 में शिवराज सरकार के आने के बाद इनमें से 102 कार्य पूर्ण कर दिये और 10 विकास कार्य होल्ड कर दिये जिनमें कार्य आरंभ नहीं किया तथा 201 विकास कार्य निरस्त कर दिये। इन विकास कार्यों की स्वीकृति संघ के संचालक मंडल ने प्रदान कर दी थी, चूंकि संघ का स्वरुप सहकारिता का है इसलिये आयुक्त सहकारिता ने अपने अधिकारों का उपयोग कर शिवराज सरकार में 313 विकास कार्यों में से 201 कार्यों को निरस्त कर दिया है। मजेदार बात यह रही कि आयुक्त सहकारिता द्वारा विकास कार्य निरस्त करने के बाद भी गंधवानी में पुलिया निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण के दो कार्य संघ ने इसलिये पूर्ण कर दिये क्योंकि इनके कार्य निस्तीकरण के पहले ही प्रारंभ हो गये थे। एक विधानसभा सीट में इतनी भारी संख्या में विकास कार्य स्वीकृत करने का यह बिरला ही उदाहरण है। ये 313 विकास कार्य गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के चार विकासखण्डों गंधवानी, बाग, तिरला और सरदारपुर में स्वीकृत किये गये थे तथा संघ ने धार वनमंडल को इन्हें बजट देकर पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :