🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगितायें दिल्ली में 2 फरवरी से

👤
prativad
👁 1087 व्यूज
📍 Bhopal
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगितायें दिल्ली में 2 फरवरी से
01 फरवरी 2023। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ट्रैक साइक्लिंग की प्रतियोगिताएँ दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में 2 से 4 फरवरी तक होंगी। मध्यप्रदेश के 5 खिलाड़ी, जिनमें 3 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी हैं, ट्रैक साइक्लिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 2 और 3 फरवरी को भाग लेंगे।

साइक्लिंग वेलोड्रोम में 2 फरवरी को पुरुष और महिला वर्गों में टीम स्प्रिंट, स्क्रैच रेस और टाइम ट्रायल की प्रतिस्पर्धा होंगी। दोनों वर्गों में टीम स्प्रिंट की लंबाई तीन लैप की होगी। पुरुष वर्ग में स्क्रैच रेस की लंबाई 10 किलोमीटर और टाइम ट्रायल की लंबाई एक किलोमीटर होगी। जबकि महिला वर्ग में स्क्रैच रेस की लंबाई 7.5 किलोमीटर और टाइम ट्रायल की लंबाई 500 मीटर होगी।

मध्यप्रदेश टीम की प्रबंधक श्रीमती ललिता वासनिक ने जानकारी दी कि टीम के पुरुष खिलाड़ी तन्मय साहू, सजल शर्मा और पारस तिवारी जबलपुर से हैं और टीम की महिला खिलाड़ी शैल कुमारी और माधुरी, छिन्दवाड़ा जिले के तामिया जैसे दुर्गम स्थान की निवासी हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स, जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा की खोज का अनोखा अवसर प्रदान करते हैं। टीम के कोच श्री प्रतीक मनोध्या ने बताया कि टीम के खिलाड़ी जबलपुर के वेलोड्रोम में साइक्लिंग का अभ्यास करते हैं। प्रतिभागियों के लिए 29 से 31 जनवरी तक इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में ट्रैक साइक्लिंग का प्रशिक्षण शिविर भी हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साइक्लिंग टीम प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्होंने पदक मिलने की आशा व्यक्त की।

Madhya Pradesh, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :