🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

विधानसभा आम चुनावों के रिजल्ट से पार्टी सीटें निर्धारित होंगी

👤
prativad
👁 826 व्यूज
📍 Bhopal
विधानसभा आम चुनावों के रिजल्ट से पार्टी सीटें निर्धारित होंगी

12 मार्च 2023। मप्र के पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल 2 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। अभी इनमें से चार सीटें भाजपा के पास और एक सीट कांग्रेस के पास है। इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा आम चुनावों के परिणामों से तय होगा कि उक्त पांचों सीटों पर अगले साल होने वाले चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी।
भाजपा से अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेन्द्र प्रधान एवं डा. एल मुरुगन तथा कांग्रेस से राजमणि पटेल राज्यसभा में अपना कार्यकाल अगले साल पूरा करने जा रहे हैं। इनमें डा. मुरुगन 27 सितम्बर 2021 को थावरचन्द्र गेहलोत के इस्तीफे के कारण राज्यसभा सदस्य बने थे जबकि शेष 15 मार्च 2018 को। राज्यसभा में सदस्य रहने का कार्यकाल छह वर्ष होता है परन्तु डा. मुरुगन चार साल ही सदस्य रह पायेंगे। यदि भाजपा एवं कांग्रेस की वर्तमान सीटों से इन पांच राज्यसभा सदस्यों के चुनाव परिणाम का आकलन किया जाये तो तीन भाजपा एवं दो कांग्रेस के खाते में जायेगी। दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रदर्शन पर निर्भर रहेगा कि अगले विधानसभा आम चुनाव में वह कितनी सीटें लाती हैं तथा इन्हीं प्राप्त सीटों के आधार पर इन दोनों पार्टियों के अनेक नेताओं जोकि वर्षों से राज्यसभा में जाने की बाट जोह रहे हैं, का भविष्य तय होगा। दिलचस्प बात यह है कि अगले साल मई में लोकसभा के भी आम चुनाव होने हैं।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com, prativad


Tags :