🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों की भविष्य निधि के करोड़ों रुपयों का गबन

👤
prativad
👁 975 व्यूज
📍 Bhopal
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कर्मचारियों की भविष्य निधि के करोड़ों रुपयों का गबन
12 मार्च 2023। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 से ज्यादा कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों से करीब 10-12 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। गड़बड़ी का यह खेल पिछले करीब ढाई साल से चल रहा था।

मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब मुख्य प्रहरी एसके चतुर्वेदी व महिला प्रहरी उषा कौशल के खातों से 22 लाख रुपये निकाले जाने की बात सामने आई और इस मामले में जेल के लेखा विभाग के कर्मचारी पर भैरवगढ़ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जेल डीजी व भोपाल की कमिश्नरी ट्रेजरी को पूरे मामले की जांच के लिए पत्र लिखा है।

थाना पुलिस ने बताया कि एसके चतुर्वेदी व उषा कौशल ने भविष्य निधि खाते से रुपये निकालने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। बावजूद इसके चतुर्वेदी के खाते से 12 लाख रुपये तथा उषा के खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।

राशि दोनों के बैंक खातों में जमा होने के बजाय अन्य बैंक खातों में जमा होने पर जिला कोषालय ने गड़बड़ी पकड़ी। इसके बाद जांच की गई तो सामने आया कि जेल के लेखा विभाग के कर्मचारी रिपुदमन सिंह द्वारा अपने स्वयं तथा दो अन्य बैंक खातों में रुपये जमा करवाए गए और निकाल भी लिए गए।

जिला कोषालय के अधिकारी सुरेश भावर ने आरोपित रिपुदमन के खिलाफ भैरवगढ़ पुलिस को शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित रिपुदमन फरार है। भैरवगढ़ टीआइ प्रवीण पाठक के मुताबिक जिला कोषालय के अनुसार आरोपित ने 100 कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी की है।

इसकी राशि 10 से 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन तथा कुछ कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में जमा रुपये निकाले गए हैं।

जेल अधीक्षक को पता नहीं और निकल गए रुपये - जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि प्रहरी रिपुदमन सिंह कई साल से अकांउट विभाग में काम कर रहा है। उसके पास जेल अधीक्षक की आइडी व पासवर्ड है। उषा राज का कहना है कि उनके कार्यकाल में किसी कर्मचारी ने अपना भविष्य निधि का पैसा निकालने के लिए आवेदन नहीं किया है। कर्मचारी जेल अधीक्षक को भविष्य निधि खाते में जमा रुपये निकालने के लिए आवेदन करता है। जेल अधीक्षक की मंजूरी के बाद ही आवेदन जिला कोषालय जाता है, जहां से रुपये कर्मचारी के खाते मे जमा होते हैं।

कई प्लाट, मकान व कार खरीदी - आरोपित रिपुदमन के बारे में जानकारी मिली है कि उसने हाल ही में कई प्लाट व मकान खरीदे हैं। इसके अलावा लक्जरी कार भी खरीदी है। बताया जा रहा है कि वह जुए में भी रुपये उड़ा रहा था। गड़बड़ी का पता चलने के बाद से वह लापता है। पुलिस तलाश में जुटी है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com, prativad


Tags :