🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

सीएम के दोनों मीडिया सलाहकारों को हर माह डेढ़ लाख रुपये मानदेय मिलेगा

👤
prativad
👁 849 व्यूज
📍 Bhopal
सीएम के दोनों मीडिया सलाहकारों को हर माह डेढ़ लाख रुपये मानदेय मिलेगा
24 मार्च 2023। मध्य प्रदेश सरकार ने तीन माह पहले 28 दिसम्बर 2022 को सीएम के दो मीडिया सलाहकार नियुक्त किये थे, जिनकी अब सामान्य प्रशासन विभाग ने सेवा शर्तें तय कर दी हैं। इन दोनों मीडिया सलाहकारों को हर माह डेढ़ लाख रुपये मानदेय दिया जायेगा। इनमें अशासकीय सदस्य अजय कुमार पाण्डेय निवासी ऑक्सफोर्ड टॉवर यमुना नगर ओशिवीरा अंधेरी पश्चिम मुम्बई एवं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आईसीपी केसरी शामिल हैं।

सेवा शर्तों के अनुसार, अजय कुमार पाण्डेय मुम्बई में पदस्थापना के दौरान मप्र पर्यटन निगम मध्यलोक भवन मुम्बई के माध्यम से तथा श्री केसरी को नई दिल्ली में पदस्थापना के दौरान आवासीय आयुक्त मप्र भवन नई दिल्ली के माध्यम से शासकीय कार्य हेतु वाहन उपलब्ध कराया जायेगा जिसके मासिक देयकों की प्रतिपूर्ति जनसम्पर्क विभाग द्वारा की जायेगी। साथ ही दोनों को मोबाइल फोन हेतु मासिक देयकों की प्रतिपूर्ति एवं ब्राड बैंड/इंटरनेट/वाईफाई के लिये मासिक देयक की प्रतिपूर्ति राज्य शासन के सचिव स्तर के अधिकारी के समकक्ष की जायेगी। शासकीय कार्य से की गई यात्राओं के लिये भी सचिव स्तरीय प्रतिपूर्ति की जायेगी। दोनों की नियुक्ति सीएम के कार्यकाल तक रहेगी परन्तु राज्य शासन चाहेगी तो यह नियुक्ति कभी भी समाप्त कर सकेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि रिटायर्ड आईएएस केसरी को मासिक मानदेय उन्हें मिलने वाली मासिक पेंशन के अलावा की जायेगी यानि उनके मानदेय से पेंशन की राशि नहीं घटाई जायेगी।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :