🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बड़ा बदलाव, देखिए अब किन्हें मिलेगा लाभ

👤
prativad
👁 1056 व्यूज
📍 Bhopal
अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बड़ा बदलाव, देखिए अब किन्हें मिलेगा लाभ
27 मार्च 2023। अनुकंपा नियुक्ति को लेकर Madhya Pradesh एमपी सरकार ने नियमों में बदलाव किया है. अनुकंपा नियुक्ति के लिए योग्यता को लेकर 9 साल पहले जारी किए गए प्रावधानों को संशोधित किया गया है.

राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा बदलाव किया है. अब आश्रित पति-पत्नी द्वारा अनुकंपा की योग्यता न रखने पर बेटा या विवाहित बेटी, बहन को भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. विभाग के उप सचिव गिरीष शर्मा द्वारा आदेश जारी कर 29 सितंबर 2014 के प्रावधानों में संशोधन किया गया है. इस संशोधन से खासतौर से महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा. अभी तक आश्रित पुत्र वधु- और विवाहित पुत्री अनुकंपा नियुक्ति का लाभ नहीं ले पाती थीं.

अनुकंपा नियुक्ति के नए प्रावधान
1 अभी तक सरकारी कर्मचारी के आश्रित पति या पत्नी द्वारा योग्यता न रखने या खुद अनुकंपा नियुक्ति न लेने पर उनके द्वारा नामांकित पुत्र या अविवाहित बेटी को ही अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान था, लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए अविवाहित शब्द को हटा दिया गया है. विवाहित होने पर भी बेटी अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र होगी, लेकिन इसके लिए योग्य पति या पत्नी को इसके लिए अनुशंसा देनी होगी.

2 यदि दिवंगत सरकारी कर्मचारी की आश्रित बेटा या बेटी नहीं है, तो विधवा पुत्रवधु भी अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र होगी. हालांकि वह दिवंगत कर्मचारी र पूर्णतः आश्रित होनी चाहिए.

3 यदि दिवंगत सरकारी कर्मचारी अविवाहित है, तो ऐसी स्थिति में अभी तक अविवाहित भाई या बहन को आपसी सहमति के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र माना जाता था, लेकिन अब विवाहित होने पर भी बहन अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र होगी.

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :