27 मई 2023। मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों ने अभी तक आरटीआई मेनुअल के पालन के संबंध में अभी तक जानकारी नहीं भेजी है। इस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों प्रमुखों को नया पत्र जारी कर इसके पालन की जानकारी देने के लिये कहा है।
पत्र में कहा गया है कि विधायक विनय सक्सेना ने गत विधानसभा सत्र में 25 बिन्दुओं वाले आरटीआई मेनुअल का पालन करने वाले विभागों की जानकारी मांगी थी परन्तु अभी तक इसकी जानकारी ज्यादातर विभागों ने नहीं दी है। इससे इस सवाल का जवाब लंबित पड़ा हुआ है। इसलिये सभी विभाग अपनी स्टेट, संभागीय एवं जिला वेबसाईट पर 23 बिन्दुओं वाले आरटीआई मेनुअल की नवीनतम जानकारी अपलोड करें और इसकी जानकारी जीएडी को भेजें। उल्लेखनीय है कि ज्यादातर विभागों ने इस मेनुअल का अब तक पालन नहीं किया है या कुछ ने किया भी है तो आधी-अधूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है।
- डॉ. नवीन जोशी

मध्यप्रदेश के विभागों ने अब तक नहीं भेजी आरटीआई मेनुअल के पालन की जानकारी
Place:
भोपाल 👤By: prativad Views: 957
Related News
Latest News
- पीएम मोदी का 75 मिनट का भाषण, चार साल में सबसे छोटा
- स्वदेशी वीईजीए प्रोसेसर से बनी ‘विहान’ चिप ने सिलिकॉन निर्माण में हासिल की पहली सफलता
- भारत ने डिजिटल रुपये की पायलट योजना दो और केंद्र शासित प्रदेशों तक बढ़ाई
- लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस
- सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित















