🔴 TRENDING NOW!
केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी "लाड़ली बहना योजना" - मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
prativad
👁 4859 व्यूज
📍 भोपाल
बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी "लाड़ली बहना योजना" - मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण और योजना के संबंध में उनसे चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जियें, इसलिए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहन भी बनेगी। सीएम श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 जून से खातों में पैसे आना शुरु हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :