🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

बीजेपी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ेगी: विनय सहस्रबुद्धे

👤
prativad
👁 1222 व्यूज
📍 भोपाल
बीजेपी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ेगी: विनय सहस्रबुद्धे
2 जून 2023। मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने हैं। विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में आगे बढ़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य में साल के अंत तक चुनाव होने हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव में आगे बढ़ेंगे।'

चार बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं शिवराज सिंह चौहान
यहां बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए, वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि मध्य प्रदेश में आने वाले चुनावों में पार्टी का चेहरा कौन होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता चौहान चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राज्य की लगभग आधी आबादी ओबीसी है।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :