🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं अस्पताल में पद पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें - उप मुख्यमंत्री शुक्ल

👤
prativad
👁 1608 व्यूज
📍 भोपाल
मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं अस्पताल में पद पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण

1 फरवरी 2024। उप मुख्यमंत्री ने राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं अस्पताल में पद पूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएं। उच्च पद का प्रभार देने की कार्यवाही प्राथमिकता से करें। नगर निगम के शेष रह गए वार्ड में संजीवनी क्लीनिक बनाएं और मैन पावर उपलब्ध कराया जाएं। उप मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड धारियों को सहज उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अधोसंरचनात्मक विकास के विषयों पर विस्तार से चर्चा कर नर्सिंग कॉलेज के कार्यों को डीपीआर में शामिल करने के निर्देश भी दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज मेडिकल कॉलेज जबलपुर एवं चिकित्सालय की सामान्य परिषद की बैठक में चिकित्सा व्यवस्था सुविधाओं, बजट, सभी श्रेणी के पदों की स्थिति, रिक्तियां, उपकरणों के रखरखाव, सफाई और सुरक्षा और भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निर्देश दिए। बैठक में विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह, मध्यप्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया, कमिश्नर श्री अभय वर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. गीता गुइन उपस्थित थे।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएँ आयोजित करें
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर में आयोजित विशेष बैठक में निर्देश दिये कि समय पर परीक्षा आयोजित कर रिजल्ट घोषित किए जाने की कार्यवाही करें। इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाए। बैठक में कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल उपस्थित रहे।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :