🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे को समर्पित की मंत्रि-परिषद की बैठक, हर घर तिरंगा अभियान पर की चर्चा

👤
prativad
👁 1003 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे को समर्पित की मंत्रि-परिषद की बैठक, हर घर तिरंगा अभियान पर की चर्चा
हर घर तिरंगा अभियान - 11 से 15 अगस्त तक सभी गांव और वार्ड में चलेंगी गतिविधियाँ

7 अगस्त 2024, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के मद्देनजर, आज की बैठक तिरंगे को समर्पित है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी गांव और वार्ड में 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम् गान के साथ शुरू हुई।

10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 4500 छात्रावासों और आश्रमों की निगरानी के लिए सचिव स्तर के 10 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टर इन अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

सचिव स्तर के अधिकारी करेंगे आश्रमों और छात्रावासों की निगरानी
मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 अगस्त को प्रदेश के 25 हजार स्थानों पर सार्वजनिक रूप से रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया जाएगा और बहनों के खातों में एक क्लिक से राशि जारी की जाएगी।

सायबर तहसीलों में बढ़ाई जाएंगी गतिविधियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलुरु में 8 अगस्त को आईटी, रक्षा और स्पेस साइंस में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर में 28 अगस्त को भी एक रीजनल इन्वेस्टर समिट होगी। उन्होंने बताया कि साइबर तहसीलों में राजस्व संबंधी अन्य प्रक्रियाओं को शामिल करते हुए उनकी कार्यक्षेत्र को विस्तारित किया जा रहा है.

त्यौहारों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएँ
मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अवसर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जन्माष्टमी को भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ माखन-मटकी फोड़ने के कार्यक्रमों में सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी सुझाव दिया।
Tags :