🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

👤
prativad
👁 720 व्यूज
📍 भोपाल
रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
21 नवंबर 2025। रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन में दूरसंचार विभाग (DoT), MPLSA के सहयोग से “संचार साथी एवं साइबर धोखाधड़ी जागरूकता” विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरसंचार विभाग के डायरेक्टर टेक्नोलॉजी श्री निलेश श्रीवास्तव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. पी. दुबे द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने संचार सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता के क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ वक्ता असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल श्री हर्षित मोदी रहे, जिन्होंने संचार साथी ऐप, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड पहचानने के तरीकों तथा EMF जागरूकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रस्तुति के दौरान वीडियो और PPT के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया और उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर टेक्नोलॉजी एवं संचार मित्र योजना की समन्वयक सुश्री रश्मि करंदीकर ने संचार मित्र योजना का उद्देश्य, कार्यप्रणाली और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार आवश्यक है।

अंत में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने दूरसंचार विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

कार्यक्रम में संचार मित्र (Sanchar Mitras), विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएँ तथा संकाय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :