🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अब गुजरात का बाजरा देशभर की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल

👤
Admin
👁 2187 व्यूज
📍 Bhopal
अब गुजरात का बाजरा देशभर की सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल
17 अप्रैल 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में लोकप्रिय बाजरा अब देश्भर की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किया जायेगा। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने ज्वार-बाजरा को पौष्टिक अनाज घोषित किया है। इसके पीछे कारण बताया गया है कि ज्वार-बाजरा में मधुमेह रोधी गुण होते हैं। कृषि मंत्रालय ने बताया है कि पोषण संबंधी जरुरतों को बेहतर करने के लिये सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानि पब्लिक डिस्ट्रीब्युशन सिस्टम में ज्वार-बाजरा को शामिल करने की जांच के लिये केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति ने इन्हें देशभर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में शामिल करने की सिफारिश की है। केंद्र सरकार ने इस सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने जारी अपनी अधिसूचना में कहा है कि सोरधुम यानि ज्वार, पर्ल मिलेट यानि बाजरा, फिंगर मिलेट यानि रागी/मंडुआ, फाक्सटेल मिलेट यानि कांगनी/काकुन, प्रोसो मिलेट यानि चीना, कोटो मिलेट यानि कोदो, बर्नयार्ड मिलेट यानि सावा/सांवा/झंगोरा, छोटी मिलेट यानि कुटकी, टु स्यूडो मिलेट यानि काला गेंहू-कुट्टू तथा अमेरान्थस यानि चौलाई जिनकी पोषक क्षमता बहुत अधिक होता है, को उत्पादन, उपभोग तथा व्यापार के दृष्टिकोण से पौष्टिक अनाज घोषित करती है।



अधिसूचना में बताया गया है कि मिलेट यानि ज्वार, बाजरा, रागी आदि में देश की खाद्य एवं पोषण संबंधी सुरक्षा में योगदान देने की बहुत अधिक क्षमता है और इस प्रकार ये न केवल पोषक तत्वों का भण्डार है बल्कि ये जलवायु लोचशीलता (क्लाईमेट रेसीलिएन्ट) वाली फसलें भी हैं और इनमें अद्भुत पोषण संबंधी विशेषतायें भी हैं।





? डॉ नवीन जोशी
Tags :