🔴 TRENDING NOW!
भीम ऐप की ‘मीठी दिवाली 2026’ पहल, हर 7वें ट्रांजैक्शन पर बच्चों की शिक्षा में मिलेगी मदद पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव OpenAI के AI एजेंटों की करतूत! सुरक्षा अलर्ट बंद किए, मॉनिटरिंग सिस्टम भी हटाया कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन विश्वास अभियान के दौरान सभी अधिकारी फील्ड में रहकर जन समस्याओं का करें निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच जापान का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन: मंगल के चंद्रमा फोबोस से धरती पर लाए जाएंगे नमूने

कमजोर इम्यून को बूस्ट करते है यह सुपरफूड्स

👤
DD
👁 5834 व्यूज
📍 Bhopal
कमजोर इम्यून को बूस्ट करते है यह सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को सामना करना पड़ता है जिनमें से आम है सर्दी-जुकाम, फ्लू, वायरल इंफैक्शन, बंद नाक ,गले में खराश, बुखार अन्य आदि। अगर आप भी हर बार ऐसी समस्याओं से घिरे रहते हैं तो समझ जाना चाहिए कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है। अगर आप भी अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट का खास ध्यान रखें।



कैसे काम करता हैं इम्यून सिस्टम?

इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता। इसके कमजोर होने से शरीर बार-बार बीमारियों की चपेट में आता रहता हैं। अगर यह मजबूत हो तो शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती हैं और मौसमी रोगों के अलावा हेपैटाइटिस, लंग इंफैक्शन, किडनी इंफैक्शन जैसी बीमारियों से बचाव बना रहता हैं। अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखती हैं।



इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये फूड्स

सिट्रस फूट्स

सिट्रस फूट्स का सेवन अधिक करना चाहिए क्‍योंकि इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्‍यून बूस्‍टर का काम करते है।



लहसुन, प्‍याज

इन फूड्स में इम्‍यून बूस्टिन कंपाउंड्स और नैचुरल एंटीबायोटिक्‍स होते है। एक अध्‍ययन के मुताबिक, लहसुन, प्‍याज का सेवन करने से व्यक्ति सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से बचा रहता है।



दही

नियमित दही का सेवन करने से भी इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मददगार होती है। साथ ही खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है जिससे आधी से ज्यादा बीमारी दूर रहती है।



काली मिर्च

काली मिर्च में ऐसे गुण होते हैं जोकि बुखार से लड़ने और दर्द दूर करने में मदद करते है। अधिक फायदे के लिए काली मिर्च को अदरक और सिरका के साथ मिलाकर खाए। इससे बुखार व सर्दी-जुकाम से आराम मिलेगा।



मशरूम

मशरूम सेल्‍स को संक्रमण से लड़ने और इम्‍यून सिस्‍टम को स्‍वस्‍थ्‍य बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए अपनी डाइट में मशरूम को भी शामिल करें। आप इसे सब्जी, सूप या अन्य तरीके से भी ले सकते है।



ग्रीन टी

ग्रीन टी ऐसा सुपरफूड है जिसमें कैटेचिन होता है जो इम्‍यून सिस्‍टम को स्‍वस्‍थ्‍य रखने में अहम भूमिका निभाता है। कैटेचिन एक एंटीऑक्सिडेंट है जो बुखार व फ्लू वायरस की रोकथाम में मदद करता है। यदि आप पहले से बीमार हैं तो ग्रीन टी का सेवन आपकी बीमारी को कम करने में मदद कर सकती हैं।



शहद

एक्सपर्ट कहते है कि शहद के सेवन से गले की खराश व गंभीर खासी की समस्या दूर होती हैं इसके अलावा शहद, अपच और एसिड रिफ्लक्स के इलाज में भी मदद कर सकता है। अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए कॉफी में 1 चम्मच चीनी की बजाए शहद मिलाकर पिएं। टेस्टी स्नेक्स के लिए सेब पर शहद मिलाकर खाएं।



शकरकंद

शकरकंद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है लेकिन यह विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत है जो एक इम्यून बूस्टिंग की तरह काम करता है। इसके सेवन से जुकाम गले की खराश भी दूर रहती हैं।
Tags :