21 फरवरी 2019। राज्य का श्रम विभाग अब हर माह 5 प्रतिशत कारखानों का निरीक्षण करेगा और निरीक्षण की रिपोर्ट 48 घण्टे के अंदर आनलाईन पोर्टल पर डालेगा। कमलनाथ सरकार ने इस संबंध में श्रम विभाग के अंतर्गत कार्यरत औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारियों तथा श्रम निरीक्षकों को नये निर्देश जारी कर दिये हैं। पहले हर माह दस कारखानों का निरीक्षण होता था परन्तु अब संख्यात्मक निरीक्षण के स्थान पर प्रतिशत के आधार पर निरीक्षण किये जाने का प्रावधान कर दिया गया है।
प्रदेश में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीबध्द कुल 6500 कारखाने हैं। इनका श्रम विभाग द्वारा श्रम कानूनों के तहत निरीक्षण भी किया जाता है। निरीक्षण में देखा जाता है कि इन कारखानों में श्रम कानूनों का भली-भांति पालन हो रहा है या नहीं। यह निरीक्षण औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारियों तथा श्रम निरीक्षकों द्वारा संयुक्त रुप सेकिया जाता है जिससे निरीक्षण में दोहराव न हो अर्थात अलग-अलग निरीक्षण न हो। नई व्यवस्था के तहत अब निरीक्षण के पश्चात निरीक्षण की रिपोर्ट आनलाईन तब तक स्वीकृत नहीं होगी जब तक कि निरीक्षण टीप की जानकारी ई-फार्म में नहीं भरी जाती।
नये निर्देशों में कहा गया है कि निरीक्षण करने वाले अधिकारी पोर्टल पर आनलाईन निरीक्षण टीप अपलोड करने के दौरान कारखाने का पूर्ण एड्रेस, ई-मेल एवं मोबाईल नंबर आवश्यक रुप से दर्ज करेंगे ताकि अनुपालन अपलोड करने हेतु उसी मोबाईल नंबर पर एसएमएस भेजा जा सके। कई जिलों में निरीक्षण टीप के साथ लैंड लाईन नंबर अथवा एक ही मोबाइल नंबर भरेजा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरुप एसएमएस सही व्यक्ति को डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में करीब 6500 कारखाने हैं। पहले इनमें से एक दल द्वारा हर माह दस कारखानों का निरीक्षण किये जाने का प्रावधान था परन्तु अब नये निर्देशों के तहत 5 प्रतिशत कारखानों का निरीक्षण करना होगा।
- डॉ. नवीन जोशी
अब प्रदेश में हर माह 5 प्रतिशत कारखानों का निरीक्षण होगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1860
Related News
Latest News
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
- 2024 में देश में साइबर अपराध के 1.02 लाख से अधिक मामले दर्ज, वित्तीय धोखाधड़ी में 11,158 करोड़ रुपये से ज्यादा बचाए गए
- अब साइबर हमले के लिए इंसान की जरूरत नहीं? एआई एजेंट ने हगिंग फेस को बनाया निशाना
Latest Posts















