🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश में अधिकतम निवेश लाने के प्रयास : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1553 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में अधिकतम निवेश लाने के प्रयास : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री से मिले सउदी अरब के उद्योगपति

25 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधिकतम निवेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषकर खाद्य प्र-संस्करण इकाईयों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के बासमती उत्पादक कृषकों के हितों की रक्षा और संवर्धन के लिए राज्य शासन निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में होने वाले बासमती धान के जीआई टैग के रजिस्ट्रेशन के लिए न्यायालयीन कार्यवाही जारी है। इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यूनाईटेड फार्म्स इन्वेस्टमेंट कंपनी सउदी अरब के श्री सुलेमान अल रूमेह तथा एल.टी. फूड्स लिमिटेड ग्रुप के चेयरमेन श्री वी.के. अरोरा से भेंट के दौरान यह बात कही। उद्योगपतियों ने खाद्यान्न तथा पशु चारा के क्षेत्र में निवेश की संभावना के संबंध में चर्चा की।

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में मिलेगा सहयोग

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सभी क्षेत्रों में निवेश का स्वागत है। किसी भी क्षेत्र में निवेश से स्थानीय अर्थव्यवस्था को जो गति मिलती है, वह आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में भी सहायक होगी। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप में चावल़, गेहूँ के अलावा सब्जियों, कोंदो-कुटकी के विक्रय और निर्यात के लिए प्रयास आरंभ किए गए हैं। जनजातीय क्षेत्रों के स्थानीय उत्पाद देश-विदेश के बाजारों में बिकें, इसके लिए कार्य-योजना पर अमल हो रहा है।

"एक जिला-एक उत्पाद से बदलेगी तस्वीर"

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में "एक जिला-एक उत्पाद" के अंतर्गत जिलों के लोकप्रिय उत्पाद विश्व बाजार तक पहुँचाने के प्रयास आरंभ किए गए हैं। बुरहानपुर के केले, मंदसौर के लहसून के साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में मिलेट उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री संजय शुक्ला तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री मनीष रस्तोगी भेंट के दौरान उपस्थित थे।
Tags :