🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक घंटे में कमा लिए 220 अरब डॉलर, फेसबुक से भी आगे निकली यह कंपनी

👤
prativad
👁 4219 व्यूज
📍 नई दिल्ली
एक घंटे में कमा लिए 220 अरब डॉलर, फेसबुक से भी आगे निकली यह कंपनी
25 मई 2023। चिप बनाने वाली एनवीडिया ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। 30 अप्रैल को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़ा है। साथ ही कंपनी ने आगे अपने रेवेन्यू में काफी उछाल आने की घोषणा की है। इससे कंपनी के शेयरों में 28 फीसदी उछाल आई और एक झटके में उसका मार्केट कैप 220 अरब डॉलर बढ़ गया है।

चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया कार्पोरेशन ने कमाल कर दिया। कंपनी के मार्केट कैप में एक घंटे में 220 अरब डॉलर की उछाल आई। इसके साथ ही यह कई दिग्गज कंपनियों को पछाड़ते हुए मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। कंपनी ने अपने रिजल्ट की घोषणा करते हुए स्ट्रॉन्ग रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान जताया है। साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह एआई चिप (AI Chip) की बढ़ती मांग को देखते हुए इनका प्रॉडक्शन बढ़ा रही है। कंपनी की इस घोषणा से उसके स्टॉक 28 फीसदी चढ़कर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 960 अरब डॉलर पहुंच गया। इस तरह एनवीडिया दुनिया की छठी और अमेरिका की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

एनवीडिया ने मार्केट कैप के मामले में चिप बनाने वाली दूसरी कंपनियों को कहीं पीछे छोड़ दिया। AMD का कुल मार्केट कैप 175 अरब डॉलर, Intel का 120 अरब डॉलर और Micron का 73 अरब डॉलर है। यानी Nvidia ने एक घंटे में इंटेल और माइक्रोन के कंबाइंड मार्केट के कंबाइंड वैल्यू से ज्यादा मार्केट कैप जोड़ लिया। एनवीडिया का रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 19 फीसदी बढ़ा है। कंपनी के रिजल्ट के कारण एआई से जुड़ी दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी काफी तेजी देखी गई।

मोस्ट वैल्यूएबल कंपनी

आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल (Apple) मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.702 ट्रिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) है जिसका मार्केट कैप 2.333 ट्रिलियन डॉलर है। सऊदी अरामको 2.065 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे, गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 1.539 ट्रिलियन डॉलर के साथ चौथे और ऐमजॉन 1.197 ट्रिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वॉरेन बफे की कंपनी हैथवे बर्कशायर 700.60 अरब डॉलर के साथ सातवें और मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक) 638.65 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) 198.47 अरब डॉलर के साथ 49वें नंबर पर है। रेवेन्यू के हिसाब से वॉलमार्ट (Walmart) दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।
Tags :