🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड एक्पीरियंस में जियो ने मारी बाजी - ओपन सिग्नल

👤
prativad
👁 1125 व्यूज
📍 भोपाल
5G कवरेज और डाउनलोड स्पीड एक्पीरियंस में जियो ने मारी बाजी - ओपन सिग्नल
5जी उपलब्धता स्कोर- जियो 66.7%, एयरटेल 24.4%
ओवरऑल डाउनलोड स्पीड - जियो 89.5 MBPS, एयरटेल 44.2 MBPS

18 अक्तूबर 2024। देश में 5जी कवरेज के मामले में रिलायंस जियो लगातार नंबर वन पोजीशन पर बना हुआ है। ओपन सिग्नल की हालिया जारी रिपोर्ट के मुताबिक '5जी-उपलब्धता' कैटेगरी में जियो को 66.7% का स्कोर हासिल हुआ है। जियो को एयरटेल के मुकाबले 42 परसेंटेज पॉइंट की बढ़त मिली है। एयरटेल का स्कोर मात्र 24.4% है। इस स्कोर को सीधे 5जी की कवरेज से जोड़ा जा सकता है। 5जी की व्यापक उपलब्धता की वजह से जहां जियो 5जी यूजर्स करीब दो-तिहाई समय 5G से कनेक्ट रहते हैं, वहीं कम 5जी कवरेज के कारण एयरटेल यूजर्स को केवल एक-चौथाई समय ही 5जी पर बिताते हैं।

डाउनलोड स्पीड एक्सपीरियंस कैटेगरी में भी जियो का प्रदर्शन शानदार रहा। जियो यूजर्स को कुल औसत डाउनलोड स्पीड करीब 89.5Mbps मिली - जो एयरटेल के 44.2Mbps से लगभग दोगुनी है। 16.9Mbps के स्कोर के साथ वोडाफोन-आइडिया तीसरे नंबर पर है, जबकि बीएसएनएल 3.1Mbps के साथ काफी पीछे है। बताते चलें कि इंटरनेट सर्फिंग, बड़ी और हैवी फाइल डाउनलोड करने, वीडियो देखने और म्यूजिक सुनने के लिए डाउनलोड स्पीड ही सबसे अधिक मायने रखती है।

ओवरऑल कवरेज एक्सपीरियंस की कैटेगरी में भी रिलायंस जियो कहीं आगे दिखाई देता है। 10 अंकों के पैमाने पर 9 अंकों के साथ जियो ने कवरेज एक्सपीरियंस अवार्ड जीता है। 7.1 अंकों के साथ एयरटेल से काफी पीछे नजर आता है। वहीं 3.7 अंकों के साथ वीआई तीसरे स्थान पर है। 1.2 अंकों के साथ बीएसएनएल अंतिम स्थान पर है। स्टेबल कनेक्शन या कहें कंसिसटेंसी के मामले में भी जियो अपनी प्रतिद्वंदी एयरटेल से आगे है। एयरटेल के 63.3 फीसदी के मुकाबले जियो का स्कोर?66.5?रहा?है
Tags :