×

सागर विश्वविद्यालय में समर स्कूल पाठ्यक्रम 02 जून से होंगे शुरू

Place: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                         Views: 210665

Bhopal: डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में इस बार जून 2025 में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, आम लोगों और प्रोफेशनल्स के लिए 2 से 4 हफ्तों की अवधि वाले 9 स्किल डेवलपमेंट कोर्स कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने इसके लिए पिछले सत्र में एक खास टीम ‘नवाचार एवं समर स्किल कार्यक्रम’ बनाई थी। पिछले साल पहली बार विश्वविद्यालय में जून के महीने में समर स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

9 कोर्सों के पोस्टर जारी किए गए
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने समर स्कूल 2025 कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी 9 कोर्सों के पोस्टर जारी किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह ज़रूरी बताया गया है कि कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों को नौकरी से जुड़ी स्किल्स के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी खास ध्यान दिया जाए। यह समर स्कूल कार्यक्रम न सिर्फ शिक्षकों और छात्रों के लिए, बल्कि आम लोगों के लिए भी सीखने और सिखाने का एक अच्छा मौका है। इसका मकसद यह है कि छात्र अपनी नियमित पढ़ाई के अलावा अपनी रुचि के हिसाब से छोटे-छोटे कोर्स करके कुछ नया और काम का हुनर सीख सकें।

Share

Related News

Latest News

Global News