×

RTI का जवाब देने के बदले मांगे 4 हजार, लोकायुक्त ने महिला कर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

Place: Bhopal                                                 👤Posted By: Admin                                                         Views: 210076

Bhopal: 6 मई 2025। सीएमएचओ कार्यालय की महिला कर्मचारी विनीता विलियम ने आरटीआई के तहत जानकारी देने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने लोकायुक्त को शिकायत दी। जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने उन्हें 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।

सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांग रहे आवेदक से रिश्वत मांगना महिला कर्मी को भारी पड़ गया। आवेदक ने रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद मंगलवार को लोकायुक्त ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मी को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते धर लिया।

लोकायुक्त डीएसपी नीतू त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई को शिकायतकर्ता राकेश विश्वकर्मा ने एसपी लोकायुक्त को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि सीएमएचओ कार्यालय में उसने एक आरटीआई के तहत आवेदन लगाया था, जिसमें कुछ कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी मांगी थी।

Share

Related News

Global News